राजगढ़ – न्यू टैलेंट स्कूल की छात्रा ध्वजासिंह तोमर ने कक्षा 10वी में हासिल किए 97.8 प्रतिशत अंक, धार जिले में प्रथम स्थान हासिल किया

राजगढ़। न्यू टैलेंट स्कूल जिले की एकमात्र संस्था है, जिसने कई बार जिले और संभाग स्तर पर अपना नाम हमेशा रोशन किया है। इस वर्ष भी नगर को गौरवान्वित करने वाली संस्था न्यू टैलेंट स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा ध्वजा सिंह पिता विजय सिंह तोमर ने 489 अंक एवं 97.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्कूल संचालक विजय सिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने बालिका का सम्मान किया एवं बधाई दी। वही स्कूल के सभी शिक्षकों ने भी ध्वजा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इससे पूर्व भी संस्था ने 5 बार संभाग की प्रावीण्य सूची में और 4 बार जिले की प्रावीण्य सूची में अपना एवं नगर का नाम रोशन किया है। संस्था के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी स्कूल ने बाजी मारी है। संस्था की दोनों कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट रिजल्ट दिया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!