राजगढ़ – स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद हुई मुस्तैद, CMO की मौजूदगी में अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध चलाया जांच अभियान, 125 किलो पॉलीथिन जप्त कर वसूला जुर्माना

राजगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद राजगढ़ मुस्तैद हो गई हैं। मंगलवार को सीएमओ की मौजूदगी में नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों ने शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकान से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन भी जप्त की गई।

दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के मानकों को धरातल पर उतारने और शहर को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सीएमओ ज्योति सुनारिया की मौजूदगी में नगर परिषद के दल द्वारा मेला मैदान में विशेष मुहिम चलाते हुए डिस्पोजल दुकान से 125 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन जप्त की गई। साथ ही मौके पर ही 5500 रुपये की जुर्माना राशि भी दुकान के मालिक से वसूली गई। वही मेला मैदान क्षेत्र में आवागमन को बाधित करने वाले अवैध अतिक्रमण के साथ ही सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया।

नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनारिया ने कहा कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता को बिगाड़ने वालो तथा अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध नगर परिषद की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सीएमओ सुनारिया ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में राजगढ़ को नम्बर वन बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!