राजगढ़ – गहराते जलसंकट के बीच नगर परिषद उपाध्यक्ष और पार्षदों ने संभाला मोर्चा, डेम में उतारी पेयजल मोटर

राजगढ़। नगर में गहराते जलसंकट के बीच नगर परिषद के उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने सक्रियता दिखाते हुए मोर्चा संभाल लिया। गुरुवार को रेलिया डेम पर उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद राजेश गुंडिया और पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंगार ने कर्मचारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

इस दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए डेम में 10 हॉर्स पावर की मोटर उतारी गई। इसके बाद अलग-अलग 25 हॉर्स पावर की मोटरों के माध्यम से रेलिया डेम से पानी नगर की पेयजल टंकियों तक पहुंचाया गया। प्रयासों के चलते शाम करीब 7 बजे से नगर के अधिकांश वार्डों में जलप्रदाय शुरू हो सका। हालांकि कुछ जोन प्रभावित रहे, जिनमें अगले दिन जलापूर्ति का क्रम निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि वर्तमान में नगर की जलापूर्ति गोविंदपुरा जलाशय से की जा रही है। यहां से पानी लिफ्टिंग कर रेलिया डेम में डाला जाता है, जिसके बाद नगर की पेयजल टंकियों के माध्यम से वितरण किया जाता है। हाल ही में डेम क्षेत्र में लगी मोटर जल जाने और गोविंदपुरा से रेलिया डेम के बीच दो स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले दो दिनों से जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी।
हालांकि जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की तत्परता से गुरुवार से व्यवस्था को पुनः बहाल कर दिया गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!