सरदारपुर सिविल अस्पताल की BMO डॉ. सचिन द्विवेदी ने महज 9 दिनों में पलटी काया, महीनों से इंतजार कर रहे काम एक सप्ताह में हुए पूरे

मरीजो को मिली राहत, सफाई व्यवस्था पर दे ध्यान तो अव्वल दर्जे का होगा सिविल अस्पताल

सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुर के प्रभारी बीएमओ डाॅ. सचिन द्विवेदी ने पिछले 6 माह से सिविल अस्पताल की अव्यवस्थाओ को महज 9 दिनो में ही सुधार कर बता दिया की यदि इरादे नेक हो तो सफलता मिल ही जाती है।

प्रभारी बीएमओ डाॅ. द्विवेदी ने सिविल अस्पताल में गर्मी से बेहाल होते मरीजों की खबरें जब समाचार पत्रो मे प्रकाशित हुए तो तत्काल संज्ञान लेते हुए दानदाताओ के द्वारा दिए गए कुलर और एसी जो ताले में बंद पडे थे उन्हे दुरस्त करवा कर वार्डो मे लगवाया जिससे मरीजो को राहत मिली तथा अस्पताल में आने वाले पॉइजन केस में पॉइजन वाश रूम नही होने से डॉक्टरों को परेशान होना पडता था। जिसे भी बीएमओ डॉ. सचिन द्विवेदी ने वाश रूम बनवा इस समस्या का समाधान करवाया। वही अस्पताल में लंबे समय से रक्त संग्रहण के लिये व्यवस्था बंद पडी थी जिस पर युवाओं ने चार दिन पहले ही डाॅ. द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर इसके समाधान की मांग रखी थी। जिस पर तत्काल डाॅ. द्विवेदी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और इस समस्या का भी समाधान करवाया।

डाॅ. द्विवेदी ने बताया की रक्त संग्रहण के लिये जो फ्रिज था वह बंद था। जिसमे सुधार करवा कर उसे चालू करवा दिया है। रविवार को नगर के युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद रक्तदान और गंभीर मरीजो को रक्त चढ़ाने के लिए भटकना नही पडेगा।

सफाई व्यवस्था में भी सुधार की जरूरत –
महज 9 दिनो में प्रभारी बीएमओ डाॅ. सचिन द्विवेदी ने सिविल अस्पताल की व्यवस्था में काफी हद तक सुधार कर दिया है। सोशल मीडिया में युवा चिकित्सक के कार्यो की युवाओं के द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है। यदि डॉ. द्विवेदी अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दे तो सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!