राजगढ़ – संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में 13 जून को ओम्कारेश्वर में होगा प्रांतीय अधिवेश, बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी होंगे शामिल

राजगढ़। संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में 13 जून शनिवार को प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडी से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। कृषि उपज मंडी राजगढ़ के हरिशंकर जोशी ने बताया की प्रांतीय अधिवेशन में मंडी से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के हितों को लेकर चर्चा की जाएगी। यह आयोजन भगवान शिव की नगरी ओंकारेश्वर में स्थित जायसवाल धर्मशाला में 13 जून को प्रातः 11.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। प्रांतीय अधिवेशन में धार जिले से भी बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर संयोजक तैयारियां जारी हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!