राजगढ़। नगर के नया बस स्टैंड ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना राजगढ़ के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन तथा थाना राजगढ़ का स्टाफ मौजूद रहा।
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग एवं ओटीपी संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


















