“सेफ क्लिक अभियान 2.0”: सरदारपुर पुलिस ने ITI कौशल कॉलेज में दी साइबर सुरक्षा की सीख, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और UPI फ्रॉड से बचने के बताए उपाय

सरदारपुर। धार जिला पुलिस अधीक्षक निर्देशन में शुक्रवार को सरदारपुर थाना पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत यह कार्यक्रम सरदारपुर स्थित ITI कौशल कॉलेज में आयोजित हुआ। जिसमें एसडीओपी विश्वदीप सिंह सरदारपुर एवं थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने कॉलेज की छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की बारीकियां समझाईं।

एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट कानून और पुलिस का डर दिखाकर घर में ही बंधक बनाकर ठगी करने वाले गिरोहों से सावधान रहे, व्हाट्सएप कॉल या मैसेज के माध्यम से लॉटरी, नौकरी या डराने वाले संदेशों के झांसे में न आए तथा किसी अज्ञात स्रोत से भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड करने से मोबाइल हैक होने और फर्जी लिंक पर क्लिक करने के दुष्परिणामों को भी समझाया।

वही थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने कहा कि अपना ओटीपी, बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन या अन्य कोई भी गोपनीय जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक या कोई भी प्रतिष्ठित संस्थान कभी भी फोन पर ऐसी जानकारियां नहीं मांगता। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, नागरिक राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर जाकर भी अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!