राजगढ़ में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट : कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों की बैठक में तैयार की रूपरेखा

राजगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 17 जुलाई को प्रस्तावित राजगढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने अधिकारियों के साथ राजगढ़ एवं मोहनखेड़ा क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सबसे पहले कलेक्टर एवं एसपी मोहनखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद वे राजगढ़ स्थित राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय पहुंचे। यहां महाविद्यालय के पीछे स्थित मैदान का निरीक्षण कर संभावित सभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी प्रवेश मार्ग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में दौरे की विस्तृत रूपरेखा तैयार की–
निरीक्षण के पश्चात महाविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, एएसपी पारुल बेलापुरकर, अपर कलेक्टर संजीव केशव पांडेय, सरदारपुर एसडीएम सलोनी अग्रवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया, राजगढ़ टीआई समीर पाटीदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सहकारिता सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं सीएम –
बताया जा रहा है कि सीएम डॉ. मोहन यादव 17 जुलाई को राजगढ़ में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि शासन से मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना प्राप्त हुई है। इसी के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!