राजगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता: मां से अलग हुई 8 महीने की बच्ची को चंद घंटों में करवाया सुपुर्द

राजगढ़। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई कर 8 माह की बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द करवाया हैं।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि सोमवार को फरियादिया पूजा पति सुरेश ने थाने में उपस्थित होकर मौखिक रूप से फरियाद की गई कि वह अपने मायके धार क्षेत्र में चली गई है एवं उसके पति सुरेश द्वारा अपनी 8 माह की पुत्री को अपने पास ग्राम खजूरखो, थाना राजगढ़ क्षेत्र में रखा हुआ हैं।

शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्राम खजूरखो पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया तथा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए 8 माह की मासूम बच्ची को उसकी माँ पूजा के सुपुर्द किया।नकार्रवाई में उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, जूली अमलियार एवं प्रधान आरक्षक श्री नीरज मिश्रा की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!