अपने हक को लेकर लामबंद हुआ कोटवार संघ : सरदारपुर में विधायक ग्रेवाल को सौपा ज्ञापन, नियमितीकरण एवं मालिकाना हक प्रदान करने की रखी मांग

सरदारपुर। तहसील के कोटवार संघ द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल को नियमितीकरण एवं मालिकाना हक प्रदान करने की मांग को लेकर विधायक कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।

कोटवार संघ द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि सरदारपुर तहसील के विभीन्न गांवों में विगत कई वर्षो से कोटवार के अस्थाई पद पर कार्यरत होकर राजस्व विभाग के शासकीय कार्यो मे सहयोग करते आ रहे है। वर्षो से आवश्यक सेवा में कार्यरत होने के बावजूद कोटवारो को नियमित नही किया गया है जिससे कोटवारो का भविष्य अंधकारमय है। साथ ही जीवन यापन और सेवा के बदले मे जो सेवा भूमि दी गई है उस पर मालिकाना हक भी प्रदान किया जाए।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कोटवार संघ की मांगो को मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी जुलाई सत्र मे ध्यानाकर्षण के माध्यम से शासन के समक्ष रखने की बात कही। ज्ञापन का वाचन कोटवार संघ अध्यक्ष महेश डामोर ने किया। इस दौरान कोटवार संघ के ओमप्रकाश, लक्ष्मणसिंह, राजेश, नाथूसिंह, बाबुलाल, मोगजी, सुखराम, बहादुर, दिनेश, रमेशचन्द्र, निर्भयसिंह, दिलीपसिंह, हंसराज, सुमेरसिंह, इन्दरसिंह, संग्रामसिंह सहित अनेक कोटवार उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!