राजगढ़ – जन्मदिन पर छलका समाजसेवा का भाव, दिव्यांशी ने आश्रम के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, शिक्षण सामग्री की वितरित

राजगढ़। आधुनिक दौर में जहाँ युवा पीढ़ी अपना जन्मदिन महंगे होटलों और पार्टियों में मनाना पसंद करती है, वहीं राजगढ़ की एक बेटी ने सादगी और सेवाभाव की एक अनूठी मिसाल पेश की है। नगर की कुमारी दिव्यांशी बेनल ने अपना 12वां जन्मदिन बेहद खास और संवेदनशील तरीके से मनाया। उन्होंने सरदारपुर स्थित ‘श्रीकृष्ण बालक/बालिका आश्रम’ के जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर अपना यह विशेष दिन साझा किया।

इस अवसर पर दिव्यांशी ने आश्रम के सभी बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की। उपहार पाकर आश्रम के बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने तालियां बजाकर दिव्यांशी को जन्मदिन की बधाई दी।

दिव्यांशी के पिता पारस बेनल ने गर्व महसूस करते हुए बताया कि दिव्यांशी बचपन से ही संवेदनशील स्वभाव की है। वह हर साल अपना जन्मदिन इसी तरह आश्रम के बच्चों के साथ मनाती आ रही है। ऐसा करने से उसे बेहद खुशी मिलती है। बेनल परिवार का मानना है कि बच्चों में बचपन से ही दूसरों की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के संस्कार होने चाहिए। आश्रम प्रबंधन और वहां मौजूद लोगों ने दिव्यांशी के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!