दसई। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र पाटीदार (मुकाती) के प्रथम दसई आगमन पर शुक्रवार को चंदन बावड़ी हनुमान मंदिर परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र पाटीदार (मुकाती), जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजपुरोहित तथा मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित मंचासीन रहे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन राकेश नाहर ने किया ठक मंडल महामंत्री प्रकाश पाटीदार खमालिया ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल चावड़ा, पूर्व जिला मंत्री मुकेश केवलजी, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश पटेल, कैलाश पलवा, राजेश भूत, मंडल महामंत्री जगदीश काग, मुकेश पटेल, बगदीराम फूलकर, राजेश बैरागी, अर्जुन सोलंकी, कन्हैयालाल पाटीदार, सोनू रघुवंशी, हरिराम मारू, विजय पाटीदार, राहुल, कमल, भूरीबाई फूलकर, रामकुंवर, अनीता पाटीदार, किरण पाटीदार सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















