हरिराम गेहलोत हत्याकांड : धूलेट में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किया धरना प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सौपा ज्ञापन

राजगढ़। हरिराम गेहलोत हत्याकांड को लेकर ग्राम धूलेट में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन की सर्विस रोड पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में यूनियन पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के पश्चात कलेक्टर के नाम तहसीलदार महेश सोलंकी और थाना प्रभारी समीर पाटीदार को ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब हैं कि धूलेट निवासी हरिराम गेहलोत की पेटलावद (झाबुआ) क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने आरोप लगाया कि 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी देवा सिंगार को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी कोई आम व्यक्ति होता तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस कदम नहीं उठा रही है।

इस संबंध में यूनियन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए देवा सहित सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करते हुए आरोपियों को संबंधित राजनीतिक दल से निष्कासित किया जाए साथ ही सह-आरोपियों को भी मुख्य आरोपी मानकर कड़ी सजा देने दी जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई हैं कि आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त कर ध्वस्तीकरण करने तथा प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द फैसला दिलाने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा व कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक व उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!