राजगढ़ में गणेश पंडाल में बड़े पर्दे पर दिखाई गई फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ : उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जयकारे

राजगढ़। गणेश उत्सव के तहत राजगढ़ नगर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इस अवसर पर नगर के लाल दरवाजा चौक स्थित ‘राजा गणेश पंडाल’ के समीप श्रद्धालुओं के लिए बड़े पर्दे पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक प्रदर्शन किया गया।

रात्रि में भगवान श्री गणेश की महाआरती संपन्न होने के पश्चात फिल्म का प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान करीब 200 से 300 श्रद्धालुओ ने बाबा निम करोरी के जीवन दर्शन पर बनी फिल्म हनुमान अंश को देखा। सभी ने भक्ति भाव के साथ फिल्म देखी और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्की दुबेला एवं लाल दरवाजा फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शुभम जोशी ने की। आयोजन के सफल समापन पर दोनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस विशेष आयोजन के चलते लाल दरवाजा चौक पर देर रात तक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू टैलेंट स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनि, भाषण प्रतियोगिता में ध्वजा सिंह रही प्रथम

Read More »

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!