राजगढ़ में धार जिला माहेश्वरी समाज की प्रथम बैठक संपन्न : आगामी तीन माह की बनी कार्ययोजना, जिले को सात झोन में बांटकर जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी, युवाओं के लिए होगा संस्कार सम्मेलन

राजगढ़। धार जिला माहेश्वरी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक बुधवार को राजगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी तीन माह की कार्ययोजना तैयार की गई।

जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी बदनावर ने बताया कि जिलेभर में समाज के परिवारों की जनगणना कराई जाएगी। इसके लिए पूरे जिले को सात झोन में विभाजित कर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कुक्षी-सुसारी-डही झोन में दिलीप बाहेती व नारायण लड्डा, बाग-डेहरी झोन में संजय अगाल व मनोज पलोड़, राजगढ़ झोन में उमाकांत चांडक व जयप्रकाश तापड़िया, बदनावर झोन में संतोष बाहेती व सुनील काबरा, पीथमपुर झोन में दीपक चांडक व नारायण मालू, धार झोन में कमल धुत व रोहित झंवर और धामनोद झोन में प्रहलाद आगीवाल, भगवान मुंदड़ा व घनश्याम जाजू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने प्रहलाद माहेश्वरी (कुक्षी), महेश परवाल (धार), घनश्याम जाजू (घाटाबिल्लौद), सुरेश आगीवाल (धामनोद) एवं मोहनलाल सोमानी (बदनावर) को मुख्य परामर्शदाता मनोनीत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, विजय श्याम भांगड़िया, राजेश अगाल, प्रदीप अगाल, महेश परवाल सहित समाजजन उपस्थित रहे।

जरूरतमंद को मिलेगी तत्काल सहायता –
समाज की ओर से तत्काल जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्काल सहायता समिति गठित की गई है। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, महासचिव मनोज पलोड़, रोहित झंवर औश्र संबंधित नगर के अध्यक्ष को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिले में दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने और पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत एवं जिला पदाधिकारियों के शपथ समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

युवा के लिए संस्कार सम्मेलन –
जिला महासचिव मनोज माहेश्वरी ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से युवा संस्कार सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन का विषय वर्तमान पीढ़ी नशे से दूर रहे रखा जाएगा। इसके साथ ही मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोशल मीडिया ग्रुप बनाने पर भी सहमति बनी।

बैठक के बाद राजगढ़ माहेश्वरी समाज की ओर से जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ अध्यक्ष मुकेश बजाज, महेश पलोड़, गोपाल बजाज, कैलाश बजाज, सुनील कोठारी, रमेश बाहेती, अनिल पलोड़, जानकीलाल माहेश्वरी, नितेश सोमानी, प्रितेश बजाज, मधुर माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी सहित समाजजन मौजूद रहे। संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया। आभार जयप्रकाश तापड़िया ने माना। अंत में राजगढ़ माहेश्वरी समाज की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!