हर-हर महादेव’ के जयघोष से शिवमय हुआ राजगढ़-सरदारपुर : सद्भावना मंच ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, कावड़ियों ने किया झिर्णेश्वर महादेव का जलाभिषेक

राजगढ़। श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत राजगढ़ के मंशा महादेव मंदिर मालीपुरा से झिर्णेश्वर धाम तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में सुख, शांति, समृध्दि के संकल्प के साथ हजारो की संख्या मे शिव भक्त शामिल हुए और भगवान झिर्णेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

यात्रा सुबह 9.30 बजे मंशा महादेव मंदिर पर सद्भावना मंच के संरक्षक विधायक प्रताप ग्रेवाल, मनावर विधायक डाॅ. हीरालाल अलावा, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, जिला उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के पश्चात प्रारंभ हुई।

कावड यात्रा में पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरूषोत्तम जी भारद्वाज, ज्योतिषाचार्य श्री सुभाष शर्मा, खेतलाजी धाम के गादीपती लक्की कटारिया ने शामिल होकर दिव्याशीष प्रदान किया। कंधों पर कावड़, हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष के साथ राजगढ एवं सरदारपुर नगर शिवमय नजर आया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, डीजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कावड यात्रा के दौरान राजगढ एवं सरदारपुर नगर मे विभीन्न स्थानो पर सामाजिक, धार्मिक संगठनो, नागरिकों एवं धर्मप्रेमी लोगों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्थाएं की गईं।

कावड यात्रा सुबह 10.30 बजे मंशा महादेव मंदिर मालीपुरा से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा, हाथी वाला मंदिर, लाल दरवाजा, चबूतरा चौक, लोहार मंदिर गली, जवाहर मार्ग, मेन चोपाटी, राजेंद्र द्वार, पुराना बस स्टैंड एवं मंडी रोड होते हुए सरदारपुर पहुंची। इसके बाद कावड़ यात्रा माही नदी सरदारपुर, श्रीराम चौक सरदारपुरा, टंट्या मामा चोराहा, बस स्टैंड एवं भोपावर मार्ग से होते हुए फोरलेन चैराहा पहुंची और वहां से श्रद्धालु झीर्णेश्वर धाम पहुचे जहा पर महाआरती के पश्चात महाप्रसादी एवं अभिमंत्रित रूद्राक्ष का वितरण किया गया। पूरे यात्रा मार्ग में “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने पूरे रास्ते अनुशासन और श्रद्धा के साथ यात्रा पूरी की। श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर कावड़ में पवित्र जल लेकर झीर्णेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

कावड यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी ने भी शामिल होकर कावड यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण रतनलाल पडियार, भेरूसिंह बडगोता, रविन्द्र पाटीदार, सुरेन्द्रसिंह पटेल, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, मोहनलाल मुकाती, राजेन्द्र लोहार, जीवनसिंह सिसौदिया, बलराम यादव, ब्रजेश ग्रेवाल, प्रभु रेवर, भानुप्रतापसिंह, निलेश सिंगार, भारत सिंगार, बलराम मकवाना, राजेश गुण्डिया, बलदेव मकवाना, पंकज राठौड, दिनेश बैरागी, धारासिंह सिंगार, आकर्ष शर्मा, अम्बर गर्ग, विक्की यादव, नीरज कटारे, बबलु सोनेर, परवेज लोदी, राकेश शर्मा, आर्यन मेडा, अनिल गोखले, मोहित जाट, अर्जुन गेहलोत, शंकरदास बैरागी, केकडिया डामोर, प्रभुलाल जाट, बाबुसिंह राजपूत, तुषार गौराना, महेश डामोर, चेतन जाट, अरविन्द जाट, भरत झुन्झे, गजराज भूरिया आदि उपस्थित रहे। यात्रा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, नागरिकों, प्रशासन, पुलिस एवं व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियो का सद्भावना मंच द्वारा आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!