कंजरोटा के श्रीराम मंदिर में भागवत कथा: पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग पर गूंजे जयकारे, आचार्य गणेश पंड्या ने कहा- ईश्वर की सच्ची भक्ति से कट जाते हैं सांसारिक बंधन

राजगढ़। समीपस्थ ग्राम कंजरोटा स्थित सिर्वी समाज के श्रीराम मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 31 अगस्त से प्रारंभ हुई इस कथा का समापन 7 सितंबर को होगा।

कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथावाचक आचार्य गणेश पंड्या (घाटाबिल्लोद) ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही वसुदेव जी की बेड़ियां कट गईं और कारागार के ताले अपने आप खुल गए, ठीक उसी प्रकार जीवन में ईश्वर की सच्ची भक्ति आने से मनुष्य सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर मानव जीवन का परम उद्देश्य प्राप्त कर लेता है।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया। गांव के संजय चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!