दसाई। भारतीय जनता पार्टी अमझेरा दसाई मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सोमवार से दसाई में आयोजित होगा। अमझेरा दसाई मण्डल अध्यक्ष विजय दीक्षित ने बताया कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 16 मार्च एवं 17 मार्च को दसाई के मंडी रोड स्थित निजी गार्डन में रखा गया है।
प्रशिक्षण में अलग अलग सत्रो का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को दोपहर 3 बजे उद्धाटन सत्र से प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ होगा जिसका समापन मंगलवार दोपहर बाद किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती सहित अलग अलग सत्रो में अन्य वक्ता शामिल होंगे। जो विभिन्न विषयो पर प्रशिक्षण में अपेक्षित कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को सम्बोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में जारी हैं।


















