अमझेरा पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने तगारी उठाकर किया श्रमदान, जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ

सरदारपुर। अमझेरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुराने कुए, बाउडी, घाट कि सफाई कर जल को सहेजने कि शपथ ली गई। अमझेरा के तालाब के घाट पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया। सबसे पहले कलेक्टर मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलवाई गई उसके बाद अधिकारी, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ तालाब के घाट कि सफाई कि गई।

श्रंखला बनाकर सभी खड़े हुए घाट पर फैला कचरा तगरी मे उठाकर फेका गया। इसके साथ हि पास ही स्थित अति प्राचीन झिरण्या हनुमान मंदिर पहुंचकर वहा कि प्राचीन झिरी का जीर्णोद्धार एवं बोल्डर वाल बनाने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिये। इसके साथ हि अति प्राचीन रत्नेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कलेक्टर मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया एवं यहां स्थित अति प्राचीन बाउडी जो जीर्ण अवस्था मे थी उसका स्टिमेट बनाने कि बात कही।

इस दौरान प्रशिक्षु आई पी एस एवं अमझेरा थाना प्रभारी डॉ आयुष जाखड़ एस डी एम आशा परमार, जनपद सी ई ओ मलखन सिह कुशवाह, सरपंच मनु बाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, सचिव गोपाल कुमावत सहित अन्य मौजूद रहे। जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बुधवार बताया कि विगत दिनों कलेक्टर को तालाब कि पाल का सौंदरियकरण, प्राचीन कुए, बाउडी के जीर्णोद्धार कि मांग कर अमझेरा आने का निमंत्रण दिया था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!