राजगढ़ – टिमायची में शराब को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजगढ़। ग्राम टिमायची में शराब को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में सरदारपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

सरदारपुर थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि 1 अगस्त की शाम को ग्राम टिमायची निवासी मीठालाल उम्र 46 वर्ष की उसी के छोटे भाई नंदराम ने पत्थर से सिर पर वार करके हत्या कर दी थी। दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था।

मामले में धार एसपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी विजय डावर के निर्देश पर तथा सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आरोपी नंदराम को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की गिरफ्तारी में सरदारपुर थाने के एसआई नवलसिंह बघेल व भारतसिंह हटिला, एएसआई शराफत कुरैशी व जगदीश सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक आमिर अंसारी, गज्जूलाल वसुनिया, मोहनसिंह गामड़, सरदारसिह, आरक्षक प्रताप डोडिया, दिनेश सेनानी, मनोज मुजाल्दे तथा प्रभुलाल निनामा का योगदान रहा हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!