राजगढ़ – जनजाति विकास मंच ने भव्य रूप के मनाया जनजाति गौरव दिवस, सभा व शोभायात्रा का हुआ आयोजन, मुख्यवक्ता महेंद्र कन्नौज ने कहा- बिरसा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना होगा

राजगढ़। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर राजगढ़ में नया बस स्टैंड पर जनजाति विकास मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा व सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में क्षेत्र भर से समाजजन शामिल हुए।

शोभायात्रा से पहले राजगढ़ के नया बस स्टैंड पर सभा का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ भारत माता व जनजाति योद्धाओं के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र कन्नौज शामिल हुए। वही जनजाति विकास मंच के ब्लॉक अध्यक्ष भूरालाल गुंडिया, राकेश पटेल बिछिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश गुंडिया, जनजाति विकास मंच ब्लॉक प्रभारी सत्यनारायण मावी, मंच की ब्लॉक सह महिला प्रमुख दीपिका भूरिया, धन्नाजी भगत, तिरला सरपंच भुराजी भगत तथा देवा सिंगार मंचासिन रहें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महेंद्र कन्नौज ने कहा कि आज हमारे जनजाति समाज के लोगों को बहला फुसलाकर व गुमराह कर उनका धर्मान्तरण करवाया जा रहा हैं। बिरसा मुंडा का खून हमारी रगों में दौड़ता हैं। बिरसा के विचारों को घर-घर तक ले जाने की जरूरत है और मतांतरण करने वालो से हमारे समाज को जागरुक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को समझना होगा कि शिक्षा हमारे लिए कितनी जरूरी है। पहले की सरकारों में शिक्षा की कोई व्यवस्था नही थी लेकिन आज स्कूल भी है और हमारे बच्चों के लिए स्कूल में खाने की व्यवस्था भी हैं।

हमारे समाज के बच्चियां भी पड़कर आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश पटेल ने जनजातीय परंपरा संस्कृति एवं जनजातीय महापुरुषों के योगदान को समाजजनों के बीच रखा। वही मंच के अध्यक्ष भूरालाल गुंडिया ने जनजाति विकास मंच का परिचय रखा। कार्यक्रम का संचालन दीवानसिंह मकवाना ने किया एवं आभार राहुल भूरिया ने व्यक्त किया।

नगर में निकली विशाल शोभायात्रा –
सभा के पश्चात राजगढ़ नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन नाचते झूमते हुए निकले। शोभायात्रा नया बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः नया बस स्टैंड पर समाप्त हुई। यात्रा में जनजाति समाज के पारंपरिक वाद्ययंत्र आकर्षक का केंद्र रहे। यात्रा का अनेक स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन में जनजाति विकास मंच की ब्लॉक कार्यकारणी, पेसा मोबिलाइजर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!