राजगढ़ – सद्भावना मंच ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, श्रद्धालुओ ने बाबा झिर्णेश्वर का किया जलाभिषेक, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने उठाई कावड़

राजगढ़। देश एवं प्रदेश मे सुख, शांति, समृध्दि एवं किसानो की फसलो की अच्छी उत्पादन की कामना के साथ सद्भावना मंच राजगढ-सरदारपुर द्वारा निरंतर आठवे वर्ष माही झिर्णेश्वर शिव कावड यात्रा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को निकाली गई जिसमे श्रृध्दा एवं आस्था का जनसैलाब उमडा।

कावड यात्रा मंशा महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुई। विधायक प्रताप ग्रेवाल कावड एवं न.प. अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल अखण्ड ज्यौत उठाकर चल रहे थे। शिव भक्त जय भोले, जय झिर्णेश्वर के जयघोष करते हुए डीजे एवं बैण्ड पर थिरक रहे थे। मातृशक्ति सहित सैकड़ो कावड यात्रियो ने 10 किलोमीटर पैदल चल कर भगवान झिर्णेश्वर का जलाभिषेक किया। कावड यात्रा मे घोडे पर शिव भक्त सुन्दर वैशभूषा मे तैयार होकर राष्ट्रीय ध्वज एवं धर्म ध्वजा थामे चल रहे थे।

कावड यात्रा का राजगढ एवं सरदारपुर नगर मे विभीन्न सामाजिक, धार्मिक मंच द्वारा स्वागत किया गया एवं कावड यात्रियो को स्वल्पाहार करवाया गया। तो वही कई स्थानो पर जेसीबी से कावड यात्रियो पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कावड यात्रा राजगढ के मंशा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चैराहा, हाथी वाला मंदिर गली, लाल दरवाजा, चबुतरा चौक, लोहार मंदिर गली, चौपाटी, राजेन्द्र द्वार, पुराना बस स्टैण्ड प्रमुख मार्गो से होते हुए सरदारपुर मे माही नदी तट, सरदारपुरा चैपाटी, पंचमुखी चैराहा, बस स्टैण्ड, भोपावर मार्ग सहित प्रमुख मार्गो से होते हुए झिर्णेश्वर धाम पहुची। कावड यात्रा के समापन स्थल झिर्णेश्वर धाम पर भगवान झिर्णेश्वर महादेव का अभिषेक कर खिचडी की महाप्रसादी वितरित की गई।

झिर्णेश्वर धाम पर शिव भक्तो के लिए धार्मिक सेल्फी पाईन्ट भी लगाया गया। कावड यात्रा मे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी भी शामिल हुए एवं कावड यात्रियो का स्वागत किया। सद्भावना मंच द्वारा कावड यात्रा के लिए राजगढ एवं सरदारपुर नगर मे घर-घर पहुचकर निमंत्रण देने वाले सदस्यो, झिर्णेश्वर धाम सेवा समिति एवं कुमारपाट सेवा समिति का सम्मान किया गया।

इस दौरान सरदारपुर न.प. अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैेलेन्द्र चोहान, राजगढ न.प. उपाध्यक्ष दीपक जैन, रघुनंदन शर्मा, भंवरसिंह बारोड, राजेन्द्र लोहार, प्रमोदराज जैन, जीवनसिंह सिसौदिया, मोहनलाल मुकाती, रतनलाल पडियार, भीमा चौधरी, मुकेश तुफान, भानुप्रतापसिंह, आकर्ष शर्मा, निलेश सिंगार, भरत सिंगार, बलराम मकवाना, राजेश गुण्डिया, परवेज लोदी, देवकरण यादव, गोपाल यादव, तुषार गौराना, अरूण मारू, मांगीलाल डामर, शंकर मामा, संजय ठाकुर, बबलु सोनेर, भादरसिंह सिसौदिया, आंशु शर्मा, सनी सिसौदिया, देवीलाल भिडोदिया, पुष्पेन्द्र बना, हेमन्त दांगी, केकडिया डामोर, राहुल शर्मा, गजराज भूरिया, नरसिंह हामड, श्याम चौहान, राधेश्याम जाट, प्रभु जाट, चेतन जाट, दिनेश चौधरी, अरविन्द जाट, गोविन्द कुमावत, सरदार डामर आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!