राजगढ़ में माताजी मंदिर पर अ.भा. ब्राम्हण समाज द्वारा निःशुल्क नेत्र रोग, स्त्री रोग, मोतियाबिंद निवारण व लैंस प्रत्यारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 17 फरवरी को

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर स्वर्गीय श्री मुरारीलाल जी भारद्वाज की स्मृति व प. कृष्ण शर्मा गौकुल की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज द्वारा निःशुल्क नेत्र रोग एवं स्त्री रोग, मोतियाबिंद निवारण एवं लैंस प्रत्यारोपण व रक्तदान शिविर का आयोजन 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

अखिल भारतीय सर्व ब्राम्हण समाज राजगढ़ के संरक्षक राकेश शर्मा व अध्यक्ष संजय जोशी (लाला) ने बताया कि शिविर चोइथराम नेत्रालय इंदौर, जिला अंधत्व निवारण समिति धार के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज की प्रेरणा से आयोजित होगा।

शिविर में डॉ. सौरभ बौरासी नेत्र रोग विशेषज्ञ धार, डॉ. अनिल वर्मा रक्तकोष अधिकारी धार, डॉ. शिखा पांडे स्त्री रोग चिकित्सक, डॉ. आशीष वैद्य व नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर अपनी सेवाएं देंगे। चयनित मरीजों का मोतियाबिंद निवारण एवं प्रत्यारोपण निःशुल्क किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!