रिंगनोद – श्री विश्वकर्मा महापंचायत द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर हुआ आयोजन, 31 मरीजों को भेजा ऑपरेशन के लिए, चिकित्सकों का भी हुआ सम्मान

रिंगनोद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार कोश्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत की धार इकाई द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुमानपुरा, रतनपुरा, भीलखेडी, नयापुरा और रिंगनोद ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच करवाई और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार अशोक पंवार, सरदारपुर सीबीएमओ शीला मुजाल्दा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष जैन, महिला मोर्चा प्रदेश संरक्षक विमला राजेंद्र सिलाका उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में शामिल अतिथि प्रदेश अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ने संगठन द्वारा जनसेवा के लिए किया जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला, सीबीएमओ डॉक्टर शीला मुजाल्दा ने नेत्र दान, महा दान कहकर नेत्र दान करने की अपील की।

शिविर में नेत्र सहायक चिकित्सक सतीश परासर द्वारा शिविर में शामिल मरीजों की आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच, लेंस प्रत्यारोपण सहित अन्य समस्याओं का परीक्षण किया गया जिसमें 137 ग्रामीणों ने पंजीयन कराया जिसमें से 31 मरीजों की आंखों की जांच में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें आपरेशन के लिए टी चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर भिजवाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र पंवार बाग, राजू कमेडिया राजगढ़, कन्हैयालाल कर्मा, ईश्वर मिस्त्री, देव सिलाका सहित अन्य कई संगठन सदस्य मौजूद रहे।

वही शिविर में श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के पदाधिकारी और अतिथियों द्वारा सरदारपुर तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में सरदारपुर सीबीएमओ डॉक्टर शीला मुजाल्दा, रिंगनोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल ऑफिसर शिवम जांगड़े, डॉक्टर राहुल हामड़ नेत्र सहायक चिकित्सक सतीश पाराशर और डीडी बैरागी का उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्वाला सोलंकी ने किया तथा आभार संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिलाका ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!