राजगढ़ – राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में लक्ष्य सेंट्रल स्कूल की छात्रा दीप्ति का हुआ चयन

राजगढ़। लक्ष्य सेंट्रल स्कूल,राजगढ़ की छात्रा कु. दीप्ति पिता रघुवीर पांचाल रिंगनोद का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। छात्रा दीप्ति ने विगत दिनों इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जिस पर वह अंडर-19 बालिका वर्ग में चयनित हुई हैं।

विद्यालय के पीटीआई नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) भारतीय खेल मंत्रालय के आधीन कार्य हैं, जो भारत के स्कूली बच्चों के लिए खेलों को बढ़ावा देता है तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्कूल खेलों में छात्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करता है। प्राचार्य अर्जुन जाट ने बताया कि छात्रा के चयन पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षको ने बधाई दी है। उक्त जानकारी संस्था मेनेजर नवीन चारण ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – नगर परिषद सभाकक्ष में आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यो का भूमिपूजन भी हुआ, विधायक ग्रेवाल ने कहा- विकास कार्यो में रखें गुणवत्ता

Read More »
error: Content is protected !!