राजगढ़ – श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, ललिता अनिल शर्मा बनी अध्यक्ष

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर आगामी नवरात्रि महोत्सव मनाने को लेकर श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की बैठक ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज, महिला मंच संरक्षक माया भारद्वाज के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में नवरात्रि महोत्सव पर महिला मंच द्वारा विभिन्न आयोजन करने को लेकर चर्चा हुई।

साथ ही महिला मंच की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से श्री गणपति अम्बिका महिला मंच के अध्यक्ष मद हेतु ललिता अनिल शर्मा को मनोनीत किया गया। वही महिला मंच सचिव किरण मनोज शर्मा व मधु वर्फ़ा, सह सचिव सोनू वर्फ़ा, उपाध्यक्ष नीलम चेतन सोनी, मीडिया प्रभारी उर्मिला नवीन कुशवाह, कोषाध्यक्ष दीपाली विपिन पांडेय को मनोनीत किया गया।

इस दौरान महिला मंच की हर्षा व्यास, कविता कमेडिया, ज्योति बोराना, बबीता भायल, सरोज शर्मा, अनिता बानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!