राजगढ़ – माताजी मंदिर पर गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा भव्य रूप से मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, मां कामख्या कालका के दर्शन हेतु 2 दिन खुलेंगे द्वार

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज की निश्रा में भव्य रूप से नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन के तहत प्रतिदिन लाभार्थी परिवार आरती में शामिल होने पहुंच रहे है। वही नगर की माता-बहनों द्वारा गरबा रास किया जा रहा है। श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के अध्यक्ष दिनेश सिसोदिया ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव में शामिल होने हेतु नगर सहित आसपास क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहें है। मां म्यूजिकल इवेंट बड़ौदा के गायक कलाकारों द्वारा गुजराती गरबो की प्रस्तुतियां दी जा रही है।

महोत्सव के तहत महानवमी शुक्रवार को महाआरती लक्की ड्रा होगा। इसी दिन रात्रि में 1008 दीपक में 1 लाख 8 हजार 864 बातियो से माता रानी की भव्य महाआरती होगी। आयोजन को सफल बनाने में श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के सदस्य जुटे हुए है।

अष्टमी-नवमी को खुलेंगे पट –
माताजी मंदिर के गर्भगृह में विराजित देवी कामाख्या कालका के दर्शन हेतु अष्टमी तथा नवमी तिथि को द्वार खोले जाएंगे। मन्दिर के शास्त्री कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि मां कामाख्या कालका के भक्तों के दर्शन हेतु नवरात्रि के अंतिम दो दिन गुरुवार तथा शुक्रवार को स सूर्य उदय से सूर्यास्त तक दर्शन हेतु द्वार खुलेंगे।

दक्षिण मुखी देवी कामख्या कालका के दर्शन मात्र से ही कई प्रकार के रोग, कष्ट और दुःखों से मुक्ति मिलती है। मां कामाख्या के दर्शन हेतु राजगढ़ क्षेत्र सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!