राजगढ़ – नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 11 स्थित बावड़ी पर जन सहयोग से श्रमदान कर सफाई की

राजगढ़। नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड क्रमांक 11 स्थित बावड़ी पर जन सहयोग से श्रमदान कर सफाई की गई। अब बहुत ही जल्द ही इस बावड़ी का पानी का पीने योग होगा। जन सहयोग से श्रमदान में अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

राजगढ़ नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद राजगढ़ द्वारा चयनित बावड़ियों का जीर्णोद्धार शुरू किया गया है। राजगढ़ की वार्ड क्रमांक 11 की बावड़ी के अंदर काफी कूड़ा-करकट था। इसको साफ करने के लिए अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान कर साफ सफाई की गई। नगर परिषद के इस प्रयास से अब एक से 2 सप्ताह बाद उक्त बावड़ी का पानी नागरिको के उपयोग के लायक हो जाएगा।

श्रमदान के बाद उपस्थित लोगों ने जल बचाने का संकल्प भी लिया है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण जैन, नगर परिषद के संजय शर्मा, मांगीलाल यादव, दीपेश व्यास, मुकेश सोनी, पंकज झुंजे, मकराम जामोद, किरण मंडलोई, रंजना चौहान, देवेंद्र मालवीय सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!