राजगढ़ – इंदौर आईजी अनुराग ने राजगढ़ में पुलिस थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश

राजगढ़। सोमवार को इंदौर आईजी अनुराग ने राजगढ़ पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस स्टॉफ के आवास, ग्राउंड, थाना परिसर का अवलोकन किया।
इस दौरान हवालात का निरीक्षण करते हुए स्थानीय थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान को आगामी दो दिनों में लोहे की जाली ’रोशनदान’ को तार की जाली से कवर करने के लिए कहा। आईजी थाना परिसर का अवलोकन करते हुए कम्प्यूटर कक्ष में ओपरेटर से रिपोर्ट संबंधित बातचीत की।

इस दौरान शस्त्रागार में हेड कांस्टेबल से शस्त्र के बारें में पूछताछ की। महिला पूछताछ केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि कक्ष बाहर गेट लगाए। साथ ही सभी कक्षों के बाहर नेम प्लेट जरूर लगाए। ताकि बाहर से आने वाले आमजनों को संबंधित कक्ष के बारे में जानकारी मिल सकें। इसके अलावा पुलिस द्वारा जब्त की शराब को भीे देखते हुए कहा कि शराब डिस्पोजल की कार्रवाई करें। इस दौरान सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार भी मौजूद रहें।

नया थाना भवन बनाने की मांग की –
आईजी अनुराग के आगमन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंचे। पार्षद पंकज बारोड़, चिंटू चौहान, सन्नी सिसोदिया, पार्षद प्रतिनिधि अजय जायसवाल तथा भाजपा नेता नवीन बानिया सहित अन्य ने आईजी से नया थाना भवन बनाने की मांग भी की। इस पर आईजी अनुराग ने कहा कि राजगढ़ थाना परिसर छोटा हैं। स्टाफ की सुविधाओं की मद्देनजर नए थाना भवन को लेकर प्रयास किए जाएगे। इस दौरान स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए थाने को लेकर फिडबैक भी लिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू टैलेंट स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनि, भाषण प्रतियोगिता में ध्वजा सिंह रही प्रथम

Read More »

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!