राजगढ़ – नलों में गंदे पानी की शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष व नवागत सीएमओ ने फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

राजगढ़। नगर में नलों में गंदे पानी की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतो को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जयसवाल तथा नवागत सीएमओ ज्योति सुनारिया ने उपयंत्री आराधना डामोर के साथ अमृत 2.0 अंतर्गत रेलियां डेम पर बने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद उपयंत्री एवं ठेकेदार व फिल्टर प्लांट पर कार्यरत कर्मचारियों को फिल्टर प्लांट से मिट्टी आदि को निकाले जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं समय पर पानी में फिटकरी, बिलेचिंग आदि डाले जाने हेतु कहा गया।

वही सीएमओ ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बरती जाने पर संबंधित कर्मचारी पर तत्काल कार्यवाही होगी तथा 2 दिवस में संपूर्ण फिल्टर प्लांट की मिट्टी निकाली जाए। जिससे साफ पानी नगर के नागरिकों को मिले सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!