राजगढ़ – केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने राजगढ़ में निजी अस्पताल का किया निरीक्षण, मीडिया से चर्चा में कहा- शिघ्र प्रारंभ होंगे प्रदेश के संजीवनी हॉस्पिटल, रेलवे के लिए संसदीय सत्र में प्रमुखता से रखूंगी बात

राजगढ़। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर मंगलवार को राजगढ़ दौरे पर रही। यहां वे निजी कार्यक्रमो में शामिल होने पहुंची थी। केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने राजगढ़ में फोरलेन स्थित एक निजी अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मीडिया से चर्चा की।उन्होंने मुख्यमंत्री संजीवनी हॉस्पिटल के संबध में कहा कि शीघ्र ही हॉस्पिटलो को चालू किए जाएंगे। जिन अस्पतालो में भर्ती नही है उनके लिए भर्ती की प्रक्रिया की जा रही हैं। हॉस्पिटलो में संसाधनों को लेकर मुख्यमंत्री जी से भी चर्चा करूंगी।

वही केन्द्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने रेवले के सर्वे के संबन्ध में कहा कि आने वाले संसदीय सत्र में रेलवे के सर्वे के मामले को मैं प्राथमिकता से रखूँगी। मेरी कोशिश रहेगी कि राजगढ़ के समीप से ही रेलवे लाइन जाए ताकि राजगढ़ के समीप तीर्थो पर आने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी ना हों। साथ ही मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि समय-समय पर शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है।

हमारा मकसद यही है कि मरीजों को समय पर सही उपचार और शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस दौरान भाजपा नेता नवीन बानिया, मुकेश कावड़िया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंघार, प्रकाश पंडित, डॉ. एमएल जैन, डॉ. आशीष वैद्य, मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!