राजगढ़ – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजगढ़। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नगर की लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार रनशोरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न फलदार तथा छायादार 51 पौधे लगाए।

वही एसडीओ रनशोरे ने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल व संरक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे उपाय अपनाकर पौधों को सुरक्षित और जीवित रखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय प्राचार्य अर्जुन जाट ने बताया बताया कि यह प्रयास बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संवर्धित करना और हरियाली को अपनाना है। विद्यालय परिवार ने यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित रूप से देखभाल की जाएगी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य अर्जुन जाट, उप प्राचार्य जालम सिसोदिया, प्राइमरी हेड सरोज शर्मा, किंडरगार्टन हेड शान्ति मोलवा, तथा एक्टिविटी इंचार्ज अनिमा जैन, ट्रांसपोर्टेशन हैड राजा ठाकुर, चेतराम भाबर, अंकित सिंह, अशोक बैरागी , नारायण बैरागी, सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!