राजगढ़ – स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा वाहन रैली, हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

राजगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन संपन्न हुआ। तिरंगा वाहन रैली राजगढ़ की स्वराज वाटिका में झंडा वंदन के बाद प्रारंभ हुई जो राजगढ़ के प्रमुख मार्गों से होती हुई नया बस स्टैंड पहुंची। यहां गांधी प्रतिमा पर भारत माता की आरती के बाद रैली का समापन हुआ।

तिरंगा वाहन रैली का संयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया था। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए निकले। इस दौरान अनेक स्थानों पर रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तांतेड़, ज्ञानेंद्र मूणत, मनोज माहेश्वरी, राकेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, पार्षद पंकज बारोड़, रमेश राजपूत, चिंटू चौहान, नीलेश सोनी, शंभूलाल परवार, निलेश शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!