अमझेरा में सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में मातृशक्ति हुई शामिल, जिपं सदस्य पुरोहित ने कहा – माताएं अपने बच्चों को बनाए संस्कारी

सरदारपुर। अमझेरा में सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, विभाग समन्वयक अंबिकादत्त कुंडल, जनपद पंचायत सदस्य नेहा शुभम दीक्षित मुख्य रूप से शामिल हुए। वही आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सहसंयोजक सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे। आयोजन में मुख्य वक्ता शर्मा विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने कहा कि आज समाज मे महिलाओं के चुप रहने पर ही महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। जिस प्रकार माता अहिल्याबाई ने संपूर्ण विश्व मे एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। उसी तरह आज भी महिलाएं बहुत कुछ कर सकती हैं। महिलाएं एक नए समाज का निर्माण कर सकती है। आज सभी माताओं को आगे आकर अपने बच्चों को संस्कारी बनाना होगा और अच्छे संस्कार शिशु मंदिर में ही बच्चों को मिल सकते है। इसलिए सभी माताएं अपने बच्चों को शिशु मंदिर जरूर भेजे।

वही जिला पंचायत सदस्य गायत्री ने कहा कि मां ही अपने बालको का निर्माण करती है। मां ने ही राम, कृष्ण, ध्रुव, प्रहलाद, लव और कुश का निर्माण किया है। मां चाहे तो अपने बालको को अच्छे स्थान पर पहुंचा सकती है। महिलाओं के अंदर ही अपार शक्तियां छिपी हुई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित शिशु मंदिर का स्टाफ मौजूद रहा।