सरदारपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजोद में आयोजित खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

सरदारपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्रिकेट ग्राउंड साजोद में किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से धार विभाग संगठन मंत्री संदीप राजपूत, अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमन कॉवलिया नगर अध्यक्ष दीपक धाकड़ व नगर मंत्री विनोद जैसवाल उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। धार विभाग संगठन मंत्री संदीप राजपूत ने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है।

वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हित के लिए व उनके सर्वागीण विकास के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष अभाविप राजोद ने युवा दिवस के उपलक्ष्य में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय खेल महोत्सव में कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की है। कबड्डी व क्रिकेट दोनों प्रतियोगिता में अलग अलग पुरस्कार रहेंगे।

जिसमें प्रथम पुरस्कार 2121, द्वितीय पुरस्कार 1111 व तृतीय पुरस्कार 555 रुपये रहेगा। राजोद क्षेत्र के समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की टीमों ने इसमें भाग लिया है। पहली बार इस तरह की विद्यालय स्तर प्रतियोगिता राजोद में आयोजित होगी। इस खेल महोत्सव में दोनों प्रतियोगिता में राजोद क्षेत्र की कुल 20 टीमों ने भाग लिया है। 12 जनवरी को इस खेल महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!