सरदारपुर – जन्माष्टमी पर अमझेरा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नन्हे कान्हा संग फोड़ी मटकी, मंदिर में की पूजा-अर्चना, इस बार भी शहीद के महल नही पहुंचे CM

सरदारपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमझेरा में स्थित पौराणिक अमका-झमका मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से माना जाता है। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम द्वापर युगीन स्थल के दर्शन किए और अंबिका माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण रुक्मणी हरण स्थल पर श्री कृष्ण रुक्मणी के वेष में मौजूद बच्चों पर पुष्प भी बरसाए।

मंदिर परिसर में लगाया पौधा, दही हांडी फोड़ी –
शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री की हेलीपैड पर कलेक्टर सहित भाजपा नेताओं ने अगवानी की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधा रोपण भी। किया। वही मंदिर प्रांगण में मौजूद जनसमूह और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक गदा भेंट कर सम्मानित किया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाय के बछड़े को दुलार किया और नन्हे कान्हा संग दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम –
अमका-झमका मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो उठा। वही कान्हा के वेष में स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदिर परिसर में करीब 20 मिनट रुके। वही मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया कि जिस तरह भगवान श्री कृष्ण और बलराम ने अपनी प्रतिभा के बल पर उस दौर में इतिहास रचा था। उसी स्थान को जीवंत करते हुए आज अमझेरा जैसे पावन स्थल पर सरकार पहुंच रही हैं। श्री कृष्ण रुक्मणि हरण अमका झमका तीर्थ मथुरा गोकुल, द्वारकाधीश जैसा वातारण लगता हे। आगमी दिनों में प्राचीन स्थल को अब श्री कृष्ण पाथेय तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जनपद पंचायत सदस्य नेहा दीक्षित, भाजपा नेता शुभम दीक्षित, मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, सरपंच मनुबाई मकवाना, शिवा मकवाना, भगवान खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, एसडीएम आशा परमार, जनपद सीईओ मारिषा शिंदे सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

इस बार भी शहीद में महल नही पहुंचे मुख्यमंत्री –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब तक तीन बार अमझेरा में अमका झमका माता मंदिर पहुंच चुके हैं। लेकिन अब तक मुख्यमंत्री 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंह जी के महल परिसर नही पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के आने से पहले महल परिसर में व्यापक तैयारियां की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री मंदिर से ही वापस रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री ने शहीद के महल न जाने के मुद्दे को कांग्रेस आगामी दिनों में भुनाने वाली हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
error: Content is protected !!