सरदारपुर – विकासखंड शिक्षा कार्यालय पर वित्तीय अनियमितता के मामले में कलेक्टर ने 5 लिपिकों को किया निलंबित

सरदारपुर। विकासखंड शिक्षा कार्यालय पर वित्तीय अनियमितता के मामले में कलेक्टर ने 5 लिपिकों को निलंबित किया है। इनमें 3 वर्तमान में विकासखंड शिक्षा कार्यालय सरदारपुर में ही पदस्थ है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार संभागीय सँयुक्त संचालक कोष एवं लेखा संभाग इंदौर के जांच प्रतिवेदन पर जब्बरसिह खराड़ी सहायक ग्रेड 3 विकासखंड शिक्षा कार्यालय सरदारपुर वर्तमान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़, रमेशचंद्र मालवीय सहायक ग्रेड-2 विकासखंड शिक्षा कार्यालय सरदारपुर वर्तमान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाबरिया, शंकरलाल कौशल सहायक ग्रेड-2 विकासखंड शिक्षा कार्यालय सरदारपुर, गिरजाशंकर जड़िया सहायक ग्रेड-3 विकासखंड शिक्षा कार्यालय सरदारपुर तथा शिवसिंह परिहार सहायक ग्रेड-3 विकासखंड शिक्षा कार्यालय सरदारपुर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

सरदारपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाभु चारण ने की 5 लिपिक के निलंबन का आदेश प्राप्त हुआ है। इनमें से 3 वर्तमान में हमारे कार्यालय में पदस्थ हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!