सरदारपुर – पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भाबर ने छोड़ी कांग्रेस, धार में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर के पूर्व अध्यक्ष महेश भाबर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने धार में जिला भाजपा कार्यालय पर महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर कि उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके साथ एक अन्य कार्यकर्ता देवानन्द प्रजापत ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दरअलस महेश भाबर वर्ष 2012 से 2017 तक सरदारपुर नगर परिषद के पार्षद रहे है तथा वर्ष 2018 से 2023 तक सरदारपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रहें है। महेश भाबर को केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष महेश भाबर बताया कि मैने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!