सरदारपुर – प्रसिद्ध जैन तीर्थ भोपावर में तीन दिवसीय पोष दशमी मेला बूधवार से होगा प्रारंभ, अनेक प्रांतों से जैन धर्मावलंबी पहुँचेंगे

सरदारपुर। प्रसिद्ध जैन तीर्थ भोपावर मे तीन दिवसीय पोष दशमी मेला कल बूधवार से शुरू होगा। मेले में व्यापारी के आने का सिलसिला विगत दिनों से प्रारंभ होकर दुकानें सजने लगी है। मेले मे झूले, चकरी, मोत का कुआं, रेल, खेल खिलौने की दुकाने सहित अन्य मनोरंजन की दुकाने बड़ी संख्या मे लगाई गई है। बूधवार को पोष दशमी पर प्रसिद्ध जैन तीर्थ पर शान्तिनाथ भगवान के मन्दिर मे प्रदेश सहित अन्य प्रान्तो के जैन धर्मावलंबियों का दर्शन के लिए भोपावर मे ताता लगेगा।

वही सरदारपुर तहसील के गांवो से भी ग्रामीणजन बड़ी संख्या मे मेले का लुत्फ उठाने के लिए भोपावर पहुंचेंगे। भोपावर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड़ तथा उपसरपंच हेमंत दांगी ने बताया कि तीन दिवसीय पोष दशमी के मेले को लेकर ग्राम पंचायत ने सभी सुविधाएं दुकानदारो को उपलब्ध करवाई है। मेले में बाहर आने वाले जैन श्रद्धालु और ग्रामीणो की सुरक्षा के लिए पुलिस थाना सरदारपुर को पत्र लिखकर सुरक्षा प्रबन्ध करने का अनुरोध किया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!