सरदारपुर – पटवारी संघ ने अपनी लंबित मांगो को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन, तहसील कानूनगों में पदस्थ बाबू पर भी लगाए आरोप, पटवारियों ने शुरू की हड़ताल

सरदारपुर। प्रांतीय पटवारी संघ जिला धार द्वारा पटवारियों की लंबित मांगो, सरदारपुर तहसील में पटवारियो की हड़ताल तथा तहसील कानूनगो में पदस्थ बाबू के विरुद्ध गुरुवार को सरदारपुर में एसडीएम सलोनी अग्रवाल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।

पटवारी संघ अपनी मांगों व तहसील कार्यालय के कानूनगो के पद पर पदस्थ बाबू विरूद्ध नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने पहुंचे। पटवारी संघ द्वारा ज्ञापन में बताया कि पटवारियों की विधिक एवं सेवा संबंधि अधिकारों, लंबिग मांगो व प्रशासनिक उदासीनता के कारण निराकरण नही हो रहा है। पटवारियों ने ज्ञापन में समयमान वेतनमान व वेतन निर्धारण, पटवारी गोपनीय प्रतिवेदन एवं सेवा अभिलेखों का संधारण, स्वामित्व योजना पर।पटवारियों द्वारा किए गए व्यव का भुगतान, स्थायीकरण आदेश की त्रुटि सुधार करने, एग्रिस्टेक भत्तों का भुगतान, महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान करने सहित विभिन्न बिंदुओं के समाधान करने की मांग रखी गई। साथ ही तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पटवारी संघ ने यह भी बताया कि सरदारपुर तहसील के सभी पटवारी हड़ताल पर जा चुके हैं। अगर 4 दिवस में मांगो का निराकरण नही होता है तो पूरे जिले के पटवारी हड़ताल पर जाएंगे। ज्ञापन का वाचन पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष परेश गोहिल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहें।

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय जाट ने कहा कि सरदारपुर के ऑफिस कानूनगो में पदस्थ बाबू बलवंतसिंह चारण द्वारा पटवारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है। साथ ही अनुचित मांगे भी की जाती हैं। इसको लेकर पहले भी ज्ञापन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। अब पुनः विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही पटवारियों की लंबित मांगो पर भी जल्द उचित निराकरण की मांग की हैं। निराकरण नही होता है तो 9 मार्च को जिलेभर में कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी गई हैं।

वही इस मामले में तहसील कार्यालय के बाबू बलवंत सिहं चारण ने कहा कि मुझे 17 दिसंबर 2025 को ही कानूनगो के पद से हटाकर नायब नाजिर शाखा का कार्य सौप दिया गया था। पटवारियों द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। इस संबध में मेरे द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!