सरदारपुर – सिविल अस्पताल का 12 को प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय करेंगे लोकार्पण, तैयारियां हुई शुरू, BJP जिलाध्यक्ष भारती ने कहा- सिविल अस्पताल जिले को बड़ी सौगात

सरदारपुर। 11 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार सरदारपुर के सिविल हॉस्पिटल का 12 अगस्त को लोकार्पण होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर के साथ ही भाजपा नेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


दरअलस सरदारपुर का 2 मंजिला सिविल अस्पताल भवन करीब 2 माह से बनकर तैयार हो चुका हैं। लेकिन इसका लोकार्पण नहीं होने से पुराने भवन में ही अस्पताल संचालित हो रहा था। अब 12 अगस्त को इसका लोकापर्ण होगा। जिमसें प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर भी मौजूद रहेंगी।

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, सरदारपुर एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, जनपद सीईओ मारिषा शिंदे सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल भवन का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की। इस दौरान पूर्व विधायक वेलसिह भूरिया, भाजपा नेता नवीन बानिया, धर्मेंद्र मंडलोई, राकेश पटेल, डॉ. बलबहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील गामड़ व पप्पू गामड़, मंडल अध्यक्ष ओंकार जाट, मदन चोयल व गिरधारी भाबर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवा सिंगार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष बोले- अस्पताल जिले को बड़ी सौगात
जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि यह सिविल हॉस्पिटल भाजपा सरकार की धार जिले को बहुत बड़ी सौगात हैं। इसमे सारी सुविधाएं हैं। यह स्वास्थ्य सेवाओ को लेकर एक बहुत बड़ा मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा यह बहुत ही अद्भुत और टॉप क्लास का अस्पताल बनाया गया है, जो बड़े हॉस्पिटलो को मात देता हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!