सरदारपुर। राक्षस रूपी बीमा कंपनी द्वारा किसानो से फसल बीमा के नाम पर प्रतिवर्ष करोडो रूपये डकार रही है किसान द्वारा रबी की फसल मे 307 रूपये प्रति बीघा के हिसाब से बीमा राशि एवं खरीफ मे 990 रूपये प्रति बीघा के हिसाब से बीमा राशि जमा करवाई जाती है। सरदारपुर विधानसभा मे विभीन्न पटवारी हल्को मे वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 मे किसानो की फसलो मे अत्यधिक नुकसान हुआ था किन्तु सरदारपुर विधानसभा मे 55 पटवारी हल्को मे 0 प्रतिशत नुकसान एवं 19 हल्को मे 5 प्रतिशत से कम नुकसान बताया गया जबकि वास्तविक नुकसान सर्वे से कही अधिक हुआ था। फसल बीमा कंपनी द्वारा दिया गया बीमा ऊंट के मूंह मे जीरा के समान है। वर्तमान मे पीला मौजेक वायरस से सोयाबीन की फसले नष्ट हुई है उसका शीघ्र ही सर्वे दल गठित कर वास्तविक सर्वे कर फसल बीमा प्रदान किया जाए और सेटेलाईट सर्वे बंद किया जाए यह बात विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बुधवार को किसानो की विभीन्न समस्याओ को लेेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम पर सौंपे गए ज्ञापन के दौरान कही।
कांग्रेस पार्टी द्वारा कम्युनिटी हॉल से एसडीएम कार्यालय तक किसानो के साथ पैदल रैली निकालकर तहसीलदार का ज्ञापन सौंपा जिसमे जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरदेवसिंह जाट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र जोशी भी शामिल रहे।

ज्ञापन में बताया कि सरदारपुर तहसील मे वर्ष 2023-24 मे रबी एवं खरीफ की फसल मे कुल 1 लाख 35 हजार 72 किसानो ने 19 करोड 29 लाख 90 हजार 721 रूपये की प्रीमियम राशि जमा की। वही बीमा के नाम पर बीमा कंपनी एवं सरकार द्वारा किसानो को 10 करोड 27 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई। वर्ष 2024 मे रबी की फसल मे 58060 किसानो ने 4 करोड 1 लाख 36 हजार 30 रूपये की बीमा प्रीमियम जमा करवाई। बीमा राशि के नाम पर केवल 1 लाख रूपये की राशि किसानो को प्रदान की गई। वर्ष 2023-24 मे तीनो फसल मिलाकर 1 लाख 93 हजार 132 किसानो ने प्रीमियम करवाई जिसमे से केवल 35788 किसानो को ही फसल बीमा का लाभ दिया गया। बीमा कंपनी एवं सरकार द्वारा फसलो मे नुकसानी का सेटेलाईट सर्वे किया जाता है जिससे कई किसान एवं कई गॉव फसल बीमा से वंचित रह गए। कई किसानो को 50, 100, 200 रूपये तक भी फसल बीमा प्रदान कर किसानो के साथ सरकार ने अन्याय किया है। फसल बीमा योजना मे सेटेलाईट सर्वे बंद किया जाए एवं फसल बीमा से वंचित किसानो को वास्तविक नुकसानी के आधार पर फसल बीमा प्रदान किया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि किसानो द्वारा करवाए जाने वाले बीमा प्रीमियम की प्रति किसानो को प्रदान की जाए। वर्तमान मे सोयाबीन की फसल मे पीला मौजेक वायरस एवं जल भराव से नष्ट फसलो के सर्वे हेतु शीघ्र ही कृषि विस्तार अधिकारी, हार्टिकल्चर विभाग कर्मचारी, हल्का पटवारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव का संयुक्त सर्वे दल गठित कर उचित फसल बीमा एवं मुआवजा प्रदान किया जाए। नकली खाद, दवाई एवं बीज पर रोक लगाई जाए और किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद प्रदान किया जाए।
सोयाबीन का दाम 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल किया जाए। प्याज एवं लहसून का वाजिब दाम देने हेतु तहसील मुख्यालय पर सरकारी खरीदी केन्द्र प्रारंभ किया जाए। घोडा रोज (रोजडा) द्वारा फसलो को नुकसान पहुचाया जाता है उसके लिए स्थाई समाधान निकाला जाए। सरदारपुर तहसील मे नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार की जाए।
ज्ञापन देने के पूर्व सरदारपुर मे कम्युनिटी हॉल मे नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का स्वागत समारोह रखा गया जिसमे कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, सवेरा महेश जायसवाल, शैलेन्द्र चौहान, दीपक जैन, सुरेन्द्रसिंह पटेल, रतनलाल पडियार, पुष्पेन्द्र बना, राजेन्द्र लोहार, विरसन भगत, बद्रीलाल पाटीदार, भीमालाल चौधरी, हेमन्त दांगी, जीवनसिंह सिसौदिया, ब्रजेश ग्रेवाल, गोपाल सौलंकी, केकडिया डामोर, मयाराम मेडा, सरदार डामर, राहुल शर्मा, गोविन्द पाटीदार, दलपत पाल, राधेश्याम जाट, प्रभु जाट, नानसिंह सिंगार, अर्जुन गेहलोत, कैलाश भूरिया, पप्पालाल जाट, अरविन्द जाट, आशीष जैन, छगन पाटीदार, मुकेश तुफान, मुकेश मेडा, बलराम यादव, बाबुसिंह राजपूत, लक्ष्मण काग, श्रीकांत पटेल, सीताराम पटेल, रविन्द्र पाटीदार, प्रकाश भूरिया, दिनेश पाठक, मांगीलाल डामर, रोहित राठौड, नारायण सौलंकी, भेरू निनामा, सुनील डावर, बबलु डामर, कमलेश परमार, मदन वसुनिया आदि किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















