सरदारपुर -ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाया गया गोहरी पर्व, गवलीपुरा में मन्नत धारियों पर से निकली गायें

सरदारपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के तहत आज पडवा का दिन हैं, हालांकि इस मर्तबा 31 अक्टूंबर व एक नवंबर दो दिन लोग दीपावली पर्व तिथियों के कारण मना रहे है। इसी कारण दो दिन ग्रामीण अंचलों में गोहरी पर्व मनाया जाएगा।

ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार दोपहर बाद से ही गोहरी पर्व की शुरुआत हो गई। यादव व गवली समाज में पर्व का लेकर खासा उत्साह नजर आया है। सरदारपुर क्षेत्र के गवलीपुरा में पडवा पर गोहरी पर्व के दिन मन्नत धारी मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे, इसके बाद मन्नत पूरी होने पर लोगों पर से गायें भी निकली। जिसे देखने के लिए बडी संख्या में लोग एकत्रित हुए।


गवलीपुरा में गायों को मोर पंचा, कलर व हार से सजाया गयाहैं, इसके बाद मंदिर में पूजा की गई है। अंत में सभी गायों को एकत्रित करते हुए एक साथ मन्नत धारियों पर छोडा गया।

सालों की इस पंरपरा को ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी निभाया जाता हैं, पूरे साल लोग गोहरी पर्व पर मन्नत पूरी करने का इंतजार करते है। ग्रामीण अंचलों में कुछ स्थानों पर कल शनिवार भी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!