सरदारपुर। सिविल अस्पताल जब से आरंभ हुआ दिन प्रतिदिन मरीजो की संख्या बढती जा रही हैै। एक ही छत के निचे सारी सुविधाओ एवं सेवाभावी डॉक्टरों के चलतेे मरीज बड़ी संख्या मे अस्पताल आ रहे है। लेकिन संसाधनो की कमी के चलते मरीजो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। अस्पताल प्रबधन जैसे-तैसे करके सीमित एवं सिविल अस्पताल के पुराने संसाधनो से काम चला कर व्यवस्था का सुचारू चला रहे है।
गुरूवार को भी बड़ी संख्या मे मरीज अस्पताल पहुॅचे 525 मरीज ओपीडी मे दर्ज हुए। जिसमे से 113 मरीजो को भर्ती कर उनका उपचार भी किया गया लेकिन इस दौरान मरीजो को स्लाइन चढ़ाने के लिए इंतजार करना पडा। सिविल अस्पताल वैसे तो 50 बैड का है लेकिन पुराने सिविल अस्पताल के 30 बेड को ही नवीन अस्पताल मे रख कर उस पर भर्ती कर उस पर उनका उपचार किया जा रहा है। जिसमे से कुछ पलंग इमरजेंसी वार्ड मे लगे हुए है।
गुरूवार को जब आईपीडी मे 110 मरीज भर्ती किये गए। इस दौरान जनरल वार्ड मे स्लाइन चढाने के लिये बडी संख्या मे मरीज थे। इसी दौैरान एक पलंग पर दो मरीजो को लेटाकर उनका उपचार किया गया। वही कई मरीज लाईन मे बैैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहै।
सीबीएमओ डाॅ., अरूण मोहरानी ने बताया की नवीन सिविल अस्पताल भवन के लिये हमने पलंग को लेकर वरिष्ठालय को अवगत करवा दिया है। पलंग की कमी बनी हुए है लेकिन हमारा पुरा प्रयास रहता है की मरीज को सही समय पर पूरा उपचार मिले।
डॉ. मोहरानी ने कहा कि सिविल अस्पताल के प्रति जिस तरह मरीजो का विश्वास बढ़ा है उसे बनाये रखने के लिये सभी का दायित्व बनता है। सामाजीक दायित्व का निर्वहन करने के लिए सामाजीक संगठन एवं जो परिवार अस्पताल के लिये कुछ करना चाहते है वे अस्पताल मे पलंग आदि वस्तुए दान कर सकते है। इस पर उनका नाम भी अंकित होगा तथा अन्य लोग भी प्रेरणा लेंगे।



















