सरदारपुर – डॉ. एमएल जैन के स्वेच्छिक सेवानिवृत्त के फैसले पर बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंची, आशा, उषा व आशा सहयोगिनी, अस्पताल में ही सेवा देने का किया अनुरोध

सरदारपुर। सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर में लंबे समय से सेवा देने वाले वरिष्ठ डॉक्टर एमएल जैन के स्वेच्छिक सेवानिवृत्त के फैसले को लेकर बुधवार दोपहर आशा, उषा व आशा सहयोगिनी संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता मारू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा, उषा व आशा सहयोगी सिविल अस्पताल पहुंची।

यहां आशा कार्यकर्ताओं तथा उषा व आशा सहयोगी ने हाथों में ‘डॉक्टर साहब मान जाओ हमें छोड़कर मत जाओ’ की तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की तथा कोरोना काल में सेवा देने पर डॉक्टर एमएल जैन को पुष्पमाला पहनाकर सरदारपुर में ही सेवा देने का अनुरोध करते हुए स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति के फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया।

इस दौरान संगठन के संभाग अध्यक्ष शंकरलाल मारू, जिलाध्यक्ष संगीता मारू, आशा सुपरवाइजर सुनीता सोलंकी, दुर्गा वर्मा, राखी माली, आशा भियोजा, कलावती, संगीता वसुनिया सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, उषा व आशा सहयोगी मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!