सरदारपुर – डायल 112 की तत्परता से गर्भवती महिला को समय पर मिला उपचार

सरदारपुर। डायल 112 की तत्परता से एक गर्भवती महिला को समय पर उपचार मिला हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 04:20 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई कि सरदारपुर-दत्तीगांव फोरलेन मार्ग पर एक गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु समय पर सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरवी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिना विलंब किए गर्भवती महिला को सुरक्षित रूप से एफआरवी वाहन से सिविल अस्पताल सरदारपुर पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया।

डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी, जिससे मानवीय सेवा एवं पुलिस की जनहितैषी कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

Read More »

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!