दसाई में कल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे भगवान राम रामेश्वर महादेव : हजारों भक्त होंगे शामिल, अनेक स्थानों पर होगा स्वागत

दसाई। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को नगर में भगवान शिव का भव्य डोला नगर भ्रमण पर निकलेगा। समुचे नगर के आसपास के श्रद्धालु भी शिव मय नजर आएंगे। रामरामेश्वर धाम से डोले में बैठकर भोलेनाथ नगर भ्रमण करेंगे जगह-जगह भगवान शिव के डोले का मनोरम दृश्य को निहारने के लिए दुर दुर से भोलेभक्त पहुंचेंगे ।

नगर के मुख्य मार्गो पर सुंदर स्वागत द्वार से सजाया जायेगा व सभी धार्मिक संगठनो के द्वारा स्वागत होगा। हजारों भक्तों के साथ यात्रा शाम तक मंदिर परिसर पहुंचेंगी। इसके अतिरिक्त नगर मंदिरों में विशेष अभिषेक पूजन होंगे। और भगवान शिव को जल पुष्प बिल धतूरा आदि चढ़ाकर उनसे कृपा-दृष्टि की याचना भक्तगण करेंगे। दूर-दराज के पवित्र स्थान से कावड़िए जल लेकर भोलेनाथ का अभिषेक भी करेंगे।

राम रामेश्वर धाम वृक्षारोपण समिति के बैनर तले निकलने वाले डोले ने लोगों को शिव बाबा की मुरीद बना दिया। पूरे नगर में शिवमय माहौल नजर आने लगा है। स्वागत के लिए स्वागत मंच बनाए जाएंगे। सबसे पहले अलसुबह विद्रान पंडितों द्वारा शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा इसके बाद भोले नाथ की शाही पालकी नगर भ्रमण पर निकलेगी। सुंदर सजी पालकी में बाबा के भक्तो महिलाओ द्वारा जगह-जगह पूजन किया जाएगा नगर भ्रमण के बाद डोला मंदिर परिसर पहुंचेगा जहां आरती के बाद प्रसाद वितरण की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!