सरदारपुर – जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत माही नदी गहरीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, विधायक ग्रेवाल सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

सरदारपुर। शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान जिले भर में जारी है। गत दिनों सरदारपुर दौरे के दौरान जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जल संरक्षण के लिए रेल्वे विभाग के अधिकारियो को माही नदी सरदारपुर पर गहरीकरण करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी के तहत विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोहान की उपस्थिति मे माही नदी सरदारपुर पर गहरीकरण कार्य प्रारंभ हुआ। आगामी दिनो मे माही नदी भोपावर मार्ग पर भी गहरीकरण होगा जिससे माही नदी मे अधिक से अधिक जल एकत्रित होगा और जनता का उसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जल बचाने का संकल्प भी लिया गया। वही विधायक ग्रेवाल ने जनता से माही नदी की काली मिट्टी कृषि कार्य हेतु ले जाने की अपील की।

इस दौरान नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला, उपयंत्री कविता जमरे, पार्षद संजय जायसवाल, दिनेश यादव, अमरसिंह सोनेर, बबिता छोटु यादव, शांताबाई ताहाड, अर्पित ग्रेवाल, आकाश भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!