राजगढ़ – इंडियन वूमेन क्लब द्वारा बरमखेड़ी स्थित मुक-बधिर आश्रम में राशन व नित्य उपयोगी सामग्री भेंट की, मूकबधिर बच्चों के साथ बिताया समय

राजगढ़। इंडियन वूमेन क्लब राजगढ़ की महिलाएं द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत ग्राम बरमखेड़ी स्थित मुक-बधिर आश्रम पहुंची। यहां क्लब की सदस्यों ने आश्रम के बच्चों के साथ समय बिताया तथा उनसे संवाद स्थापित किया। बच्चों ने सांकेतिक इशारों के माध्यम से राष्ट्रगान को समझाया। क्लब की सदस्यों ने बच्चों की इसी भाषा को समझने का प्रयास कर भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया।

वही क्लब की ओर से आश्रम के बच्चों के लिए आवश्यक राशन एवं किराना सामग्री भेंट की गई, साथ ही क्लब की महिलाओ ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अलका जैन, रागिनी तोमर, प्रीति जैन, हबीबा बोहरा, मोनिका मामा, दिव्या जैन, रितिका जैन, शुभी जैन, हीना फरबदा, संगीता पाठक, टीना जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!