सरदारपुर – इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवको की हुई दर्दनाक मौत

सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर खाकेडी फाटे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाकेडी फाटे पर बाइक क्रमांक एमपी 09 वीएन 4669 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक बबलू पिता सुखराम डावर तथा हरे सिंह पिता गुलशन दोनों निवासी घोड़बाव तिरला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमझेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। फिलहाल अमझेरा थाना पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!